पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पार्कों के रखरखाव की मांग

शहर में पार्कों के रखरखाव की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वजनकल्याण संगठन ने नगर निगम की सीईओ को पत्र लिखकर शहर के पार्कों के रख रखाव की मांग की है। संगठन अध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि शहर के अधिकांश पार्कों के हालात खराब हैं। पार्कों में गंदगी के ढेर लगे हैं। कई पार्कों में लोगों ने तबेले बना रखे हैं। पार्कों से हरियाली पूरी तरह गायब है। वहां छायादार पेड़ हैं और ही वहां सुगंधित फूलों वाले पौधे लगे हैं। पार्कों में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी नहीं लगाए गए हैं। अधिकांश पार्कों में तो गेट भी नहीं हैं, इसके कारण आवारा जानवर विचरण करते रहते हैं। पत्र में पार्कों में पौधा रोपण करा कर, पार्कों के रखरखाव के लिए माली लगाए जाने और हरियाली एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जाने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि पार्कों की हालत खराब होने से लोग पार्कों में नहीं जा पा रहे है। पार्कों की हालत सुधर जाने पर लोगों को वहां शुद्ध वायु मिल सकेगी तथा लोग सुबह के समय पार्काें में चहल पहल रहेगी। अभी तक पार्कोँ का रख-रखाव नहीं होने के कारण लोग भी पार्काें में नहीं पा रहे है। यदि पार्काें को संभाला जाए तो लोगों का आवागमन बढ़ेगा।