- Hindi News
- नगर | प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र द्वारा 79 वीं
नगर | प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र द्वारा 79 वीं
नगर | प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र द्वारा 79 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा कलशयात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर प्रभात फेरी कलश यात्रा को पालिका उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई उपसेवा केंद्र पहुंची। बाद में उपसेवा केेंद्र स्थित ओम शांति भवन पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी हीरा बहिन, पालिकाध्यक्ष रमनलाल सैनी, सावित्री गुप्ता, ब्रह्मानंद, परमानन्द शर्मा आदि थे।
शिव जयंती पर निकाली कलश यात्रा