- Hindi News
- स्कूल की दीवार तोड़कर सड़क निर्माण पर विवाद
स्कूल की दीवार तोड़कर सड़क निर्माण पर विवाद
नगर | नगरपालिकाप्रशासन ने स्कूल की दीवार तोड़कर ग्रेवल सड़क बनाने का ठेका दे दिया। ठेकेदार ने सड़क का निर्माण शुरू कराया तो स्कूल प्रबंधन नगर पालिका के अफसर आमने-सामने हो गए। दिनभर विवाद के बाद ईओ ने मौके पर पहुंचकर काम बंद कराया। प्रधानाचार्य ने थाने में एक नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
नगर पालिका की ओर से वार्ड 20 स्थित बंजारा कॉलोनी के अनार देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व दिशा की तरफ चारदीवारी को तोड़कर ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को शिक्षकों ने नियमों के विपरीत ग्रेवल सड़क निर्माण पर विरोध जताकर कार्य को बंद करा दिया और एसडीएम को मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एसएचओ को मौका देखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल अधिशाषी अधिकारी ने मौका देखकर ठेकेदार को विवादग्रस्त ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने कहा कि जेईएन के गलत ले आउट देने से विवाद हुुआ है।
नगर. अनार देवी विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार को देखते अध्यापक।