पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर|राजकीय पीजीकॉलेज में एनएसएस के भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धनकेश ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जसकौर मीणा थी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ-साथ युवाओं में मानवीय संवेदनाओं का भी मान होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एन.गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना एवं चरित्र निर्माण का भाव पैदा करें।

सवाई माधोपुर. संभागस्तरीय सम्मेलन में उपस्थित एनएसएस अधिकारी।