पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 को रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना होंगे 240 बुजुर्ग

17 को रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना होंगे 240 बुजुर्ग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | वरिष्ठनागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 17 फरवरी को संभाग के 240 एवं भरतपुर जिले के 105 तीर्थयात्री रामेश्वरम की आठ दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। देव स्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सबसे पहले रामेश्वरम् की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए संभाग के यात्री सवाईमाधोपुर से स्पेशल ट्रेन में बैठेंगे। तीर्थयात्रियों को स्वयं के खर्चे पर 17 फरवरी को सवाई माधोपुर पहुंचना होगा। चयनित तीर्थ यात्रियों को इसकी सूचना जल्द दी जाएगी। इसके बाद चयनित वरिष्ठ नागरिकों को वैष्णोदेवी, अमृतसर, गया-काशी, सम्मेद शिखर, बिहार शरीफ, जगन्नाथपुरी, द्वारकापुरी, शिरडी, गोवा, तिरुपति की यात्रा भी कराई जाएगी, लेकिन इसकी तिथि अभी तय नहीं की जा सकी है।