- Hindi News
- नगर में सरकारी कॉलेज के लिए पोस्टकार्ड अभियान
नगर में सरकारी कॉलेज के लिए पोस्टकार्ड अभियान
नगर| जाटवसमाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर नगर में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की है।
कॉलेज संघर्ष समिति द्वारा संचालित पोस्टकार्ड अभियान के तहत जाटव समाज उच्च प्राथमिक अंबेडकर विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर उच्च शिक्षा के लिए उपखण्ड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की है। इस अवसर पर वेदप्रकाश पटेल, मनीषकुमार, धीरज मित्तल, नंदकिशोर, परशुराम, जीतेन्द्र कुमार, वेद भारद्वाज, हेमन्त जायसवाल, लवेश मित्तल, राहुल कसाना, धर्मेंद्र शर्मा, नितिन मित्तल मौजूद थे।