पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए रखें पर्याप्त दवाइयां

स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए रखें पर्याप्त दवाइयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल,विद्युत एवं मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू की बीमारी का प्रकोप चल रहा है, इसे देखते हुए जिले में बीमारियों पर कडी़ निगरानी रखने एवं पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था कराएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 12 मरीजों की स्वाइन फ्लू से संबंधित जांच कराई गई जिसमें 2 मरीज पॉजीटिव पाए गए, उनका जयपुर में इलाज चल रहा है। बैठक में जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को स्वीकृत हैण्डपंपों को प्राथमिकता से लगाने, जिन विद्यालयों में पेयजल समस्या हैं उनमें पीने के पानी की व्यवस्था कराने, जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को करंट से जिन पशुओं व्यक्तियों की मौत हो गई है उनकी जांच रिपोर्ट शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिशासी अभियंता को भरतपुर स्थापना दिवस पर शहर के फव्वारों, रोशनी साफ सफाई की व्यवस्था कराने को कहा।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ओपी जैन , अतिरिक्त कलेक्टर शहर विशंभर लाल, उपखण्ड अधिकारी संदेश नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।