पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोकुलवर्मा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्था से बोर्ड की परीक्षाओं में संस्था में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजित सांस्कृतिक खेलकूद विजेता प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेलकूद अधिकारी बाबूलाल नागर, तरुण तिवारी, सरिता गुप्ता, कांता चौधरी, बबलू सैनी आदि मौजूद थे। आभार प्राचार्य नीरज शर्मा ने जताया।

इसी प्रकार नेहरू युवा केंद्र के की ओर से गांव मूढौता में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयपाल ने किया। इस मौके पर ग्राम मूढौता कबड्डी, ग्राम बसुआ वालीबाल ग्राम चितौकरी की टीम रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में विनीत कुमार ने प्रथम टेडा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों टीमों को पूर्व उप प्रधान मुखत्यार सिंह, जिला प्रचारक रज्जन कांत, संदीप कुमार ने पुरस्कार प्रदान किए। वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन होता है। इस मौके पर संदीप इंदौलिया, सरपंच पवन कुमार, उप सरपंच लक्ष्मन सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...