पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार परीक्षा में नकल कराने वाले तीनाें गिरोहों के तीन सदस्य गिरफ्तार

पटवार परीक्षा में नकल कराने वाले तीनाें गिरोहों के तीन सदस्य गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारीपरीक्षा में नकल कराने की अलग-अलग गैंगों के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। तीनों गैंगों ने घटनाओं को अंजाम देने के लिए अलग अलग स्थानों का चयन किया था। साथ ही तीनों स्थानों पर नकल का अलग अलग तरीका भी अपनाया था। गिरोह के लोग 3-3 लाख रुपए में वाट्स-एप पर पटवार परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने कर शेष| पेज 15

पटवारपरीक्षा में...



झांसादे रहा था। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को कुम्हेर के बावैन से पकड़ा है, दूसरा फर्जी परीक्षार्थी बनकर पेपर देने वाली गैंग के एक अन्य व्यक्ति को परीक्षा देते समय कुम्हेर में पकड़ा है। इनके अलावा एक आरोपी को शहर में गोलपुरा सुभाष नगर स्थित परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन की इयर लीड के साथ केन्द्र से पकड़ा है। इसके बाहर मिले मोबाइल फोन पर प्रश्न पत्र उत्तर कुंजी मिली है। उन सवालों को जब मूल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो इसके कुछ प्रश्नों में समानता थी। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि आरएस परीक्षा का पेपर आउट करने में पकड़ी गई अमृत मीणा गैंग का व्यक्ति मुकेश मीणा सवाईमाधोपुर जिले में भी पकड़ा गया है। इसी का साथी सुनहरी लोधा है, जो इस नए रैकेट को संचालित कर रहा था। इससे कुम्हेर थाना में पूछताछ की जा रही है।

ऐसे हुई कार्रवाई

एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि आईजी आलोक वशिष्ठ को शनिवार सुबह ही इस संबंध में एक सूचना मिली थी। पटवारी परीक्षा में नकल गिरोह सक्रिय है, यह भरतपुर में कई जगह गड़बड़ी कर सकता है। वह पेपर आउट करने की फिराक में है। इस सूचना के बाद एएसपी भरतलाल मीणा के निर्देशन में सीआईयू के प्रभारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम में क्यूआरटी के अलावा कुम्हेर थाना एसएचओ बाबूलाल उद्योग नगर थाना एसएचओ धर्मराज चौधरी आदि शामिल किया गया।

प्लेन से परीक्षा देने आए थे फर्जी परीक्षार्थी

पुलिसको पूछताछ में पता चला है कि बिहार का एक गैंग प्लेन से राजस्थान में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने आया था। इस गैंग के लोग इंटेलीजेंट हैं, जो कमजोर परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा में शामिल होने आए थे।

भरतपुर. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

तीसरी कार्रवाई: परीक्षा से पहले पेपर

कोतवालीथाना क्षेत्र में गोलपुरा सुभाष नगर स्थित अग्रसेन माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केन्द्र से दौसा सदर के निवासी हेमराज मीणा को पकड़ा है, जो बांदीकुई में कोचिंग चलाता है। वह परीक्षा शुरू होने के समय देरी से पहुंचा था, उसने मोबाइल फोन बाहर रख दिया था और ईयर फोन की लीड ले रखी थी। पकड़े जाने पर उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें प्रश्न पत्र उत्तर कुंजी वाट्स एप पर थी। इसे मूल प्रश्न पत्र के सवालों से मिलान किया जा रहा है। सीआईयू के प्रभारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि जांच में कई सवाल समान पाए गए हैं।

दूसरी कार्रवाई: फर्जी परीक्षार्थी भेजा

जयपुरपुलिस कमिश्नरेट की सूचना पर कुम्हेर के रतन सिंह महिला महाविद्यालय पर केन्द्राधीक्षक नवल सिंह के सहयोग से फर्जी परीक्षार्थी पटना बिहार के प्रिंस उर्फ प्रियदर्शी को पकड़ा है। वह सहायपुरा महुआ दौसा निवासी राकेश मीणा की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा है। राकेश के प्रवेश पत्र पर प्रिंस का फोटो लगा था। मूल आईडी ड्राइविंग लाइसेंस पर भी फर्जी परीक्षार्थी का फोटो लगा रखा था। पूछताछ में असली परीक्षार्थी के गांव का नाम पूछा तो वह शकपका गया और नहीं बता पाने पर परीक्षा संपन्न होने से पहले ही पकड़ लिया। उसने पहले अपने को जयपुर का बताया।

पहली कार्रवाई: रुपए लेकर भी नहीं दिया पेपर

पुलिसटीम को परीक्षा से पूर्व सूचना मिली कि बावैन से कबई निवासी कबूल जाट की बेटी को वाट्स-एप पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा दिया है। इस पर पुलिस ने घेरा डाला और आरोपी बावैन निवासी सुनहरी उर्फ सुरेंद्र लोधा पुत्र तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूला कि 3 लाख रुपए में सौदा तय करके रुपए ऐंठ लिए हैं, लेकिन उसने पेपर उपलब्ध नहीं कराया। इसकी गैंग सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा वगैरह कई जगह सक्रिय है।

खबरें और भी हैं...