गोवंश मुक्त कराए, दो पकड़े
सीकरी| पुलिसने शुक्रवार को गांव पालका के पास एक गाड़ी में भरकर गोवंश ले लाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से चार गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार सिरथली नगर निवासी लक्खो सिंह तथा दयापुरा भुसावर निवासी गोविंद सिंह अपने पिकअप गाड़ी में भरकर दो गाय दो बछड़ों को हरियाणा ले जा रहे थे। सूचना पर उन्हें पकड़ लिया गया। तीसरा साथी भागने में सफल रहा। मुक्त कराई गायों को जयश्री स्थित गोशाला भेजा गया है।