सरगना पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित, पद से बर्खास्त
रीट में नकल कराने वाले गिरोह का मामला पांच आरोपियों को जेल, तीन रिमांड पर
भरतपुर| रीटनकल गिरोह के सरगना मुकेश ठाकुर का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए रिश्तेदारों अन्य लोगों के दबिश दी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर एसपी राहुल प्रकाश ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इधर, शिक्षा विभाग ने पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को मुकेश ठाकुर को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।
मामले की जांच कर रहे उद्योग नगर एसएचओ धर्मराज चौधरी ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी सूत्रधार सहायक कर्मचारी राजकुमार, भगवत जितेंद्र को 14 फरवरी तक के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा बाकी पांच आरोपी कुंजबिहारी, तेजपाल, लाखन, रामेश्वर साहब सिंह को जेल भेज दिया। मुकेश ठाकुर की अभी तलाश जारी है। इधर शिक्षा विभाग ने कोतवाली थाना में 7 फरवरी को रीट की परीक्षा में नकल कराने का मामला दर्ज होने पर फरार रहने तथा उस पर एसपी द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किए जाने से राजकार्य से अनुपस्थित अवधि में अनैतिक गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होकर शिक्षक की मर्यादा के सर्वथा विपरीत आचरण से विभाग की छवि धूमिल होना मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अनुशासनिक अधिकारी कुसुमलता वर्मा ने 12 फरवरी को आदेश जारी कर मुकेश कुमार अध्यापक को अपना परिवीक्षाकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने में असफल होने के कारण अध्यापक पद से बर्खास्त कर दिया।