स्थानीय निकाय चुनाव में भी नोटा
जयपुर | राज्यमें नगरीय निकाय चुनाव में नोटा का प्रयोग किया जा सकेगा। राज्य निर्वाचन विभाग चुनाव में यह विकल्प देगा। विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव सत्य प्रकाश बसवाला के अनुसार राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के द्वारा राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 में नोटा का विकल्प जोड़ने के लिए संशोधन किए गए हैं।