पांच वार्डों का रूबरू कार्यक्रम आज
योजना
आयोजन
डाक टिकट डिजाइन करने पर मिलेगा नकद पुरस्कार
भरतपुर. आपअब डाक टिकट डिजायन कर, पुरस्कार जीत सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग ने डाक टिकट डिजायन करने की थीम स्वच्छ भारत रखी है। बेस्ट डिजायन के डाक टिकट को 26 जनवरी 2015 को लांच किया जाएगा। चयनित डाक टिकट पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपए रखा गया है। डाक टिकट के डिजायन के पीछे प्रतिभागी को अपना नाम, उम्र, पिन कोड के साथ निवास स्थान का पता, मोबाइल नंबर मेल लिखना होगा। इसके साथ मौलिकता का एक घोषणा पत्र भी भेजना होगा। प्रतिभागी अपना डाक टिकट का डिजायन कर स्पीड पोस्ट से 30 अक्टूबर तक सहायक महानिदेशक, डाक भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।