वोटर लिस्ट में खामियों ने बढ़ाई परेशानी
भरतपुर. जिलानिर्वाचन विभाग की ओर से नगर निगम के वार्डों की जारी की गई मतदाता सूचियों में खामियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खामियों को सुधारने की मांग की। पार्षद राघवेंद्रसिंह की ओर से दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2009 के बाद वार्ड की सीमाएं दोबारा सीमांकित नहीं हुई हैं। उसी के अनुसार उक्त क्षेत्र के वोटरों की वोटर लिस्ट दुरुस्त की जानी है। वार्ड 32 के 500 से अधिक वोटरों को इधर उधर कर दिया गया है।