पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा 24 को

अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. भरतपुर।महाराजा श्री अग्रसेन शोभायात्रा समिति की बैठक खिरनी घाट स्थित अग्रवाल भवन पर आयोजित हुई। इसमें 25 सितंबर को श्री अग्रसेन की जयंती पर चार दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। संयोजक सुरेश बंसल ने बताया कि 22 सितंबर को अग्रसेन चेतना रैली शाम 4 बजे कुम्हेर गेट से प्रारंभ होगी, 24 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन की शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ कला मंदिर से शाम 5 बजे प्रारंभ होगी एवं 25 सितंबर को लक्ष्मण मंदिर चौक पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

शेषपेज 13 पर...

अग्रसेनजयंती पर...

सहसंयोजकमोहन मित्तल ने बताया कि 26 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह शाम 7 बजे अभिनंदन मैरिज होम में होगा। इसमें अग्र बंधुओं को अग्रसेन गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मानित होने वालों में निरोतीलाल अग्रवाल, हेमराज गोयल, अनिल गोयल मंहगाए वाले, प्रहलाद गुप्ता एवं रामअवतार अग्रवाल नगर शामिल हैं। बैठक में सुभाष जिंदल, विष्णु लोहिया, अनुराग गर्ग, सीए अतुल मित्तल, प्रेम गोयल, चंद्रकांत गर्ग, विनोद सिंघल, देवेन्द्र चामड वाले, कैलाश मित्तल, सुभाष गोयल, अशोक जिंदल, आरएल गर्ग, बसंत गोयल आदि ने विचार रखे।