पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

बाड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाडी(धौलपुर). गुमटनिवासी एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और शव तुलसीवन रोड पर डाल दिया। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के विरोध में बसेड़ी रोड चौराहे पर लोगों ने पत्थर डाल कर जाम लगा दिया। घटना से व्यवसायियों ने दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा नागरिकों के साथ समझाइश कर जाम हटवाया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें युवक की छाती पर दाहिनी ओर गोली लगना बताया गया है।