पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में पार्षदों ने सफाई रोशनी व्यवस्था पर जताई नाराजगी

बैठक में पार्षदों ने सफाई-रोशनी व्यवस्था पर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. नगरपालिका पार्षदों ने कस्बे की बिगड़ती सफाई रोशनी पर नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत एसडीएम हरिताभ आदित्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों से वार्डों के गली, मोहल्ला, बाजार, बस स्टैण्ड, पोखर, नाले, तालाबों की सफाई कराने पोखर, तालाबों में कीटनाशक दवा डलवाने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में पार्षद ओमप्रकाश शर्मा ने जाटव मोहल्ला से खेडली रोड तक रोड लाइट लगवाने,कृष्णा देवी दीनदयाल खण्डेलवाल ने सफाई व्यवस्था में सुधार की बात कही। जबकि लक्ष्मण सैनी ने आवारा सुअरों को पकड़वाने का मुद्दा उठाया। कुछ पार्षदों ने बंदरों को पकड़ने में अनियमितता की शिकायत कर जांच कराने की मांग की। बैठक में एसडीएम ने कस्बे के बाजारों में रात में सफाई कराने का सुझाव रखा। अधिशाषी अधिकारी जयसिंह मीणा ने कस्बे की सफाई रोशनी व्यवस्था में सुधार को लेकर जेसीबी मशीन ट्रैक्टर आदि के खर्च पर वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमन लाल सैनी, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद, टीकम सिंह, राजकुमार भूतिया, प्रेम कपूर आदि मौजूद थे।

नगर. सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद अन्य।