पाइप लाइन दुरूस्त कराने की मांग
भरतपुर. भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राधा भारद्वाज ने नगर निगम की महापौर सुमन कोली को पत्र भेजकर वार्ड नंबर 37 के राजेन्द्र नगर कॉलोनी स्थित पार्क के पास जेसीबी द्वारा तोड़ी गई पानी की पाइप लाइन को दुरूस्त कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसमें जेसीबी द्वारा खुदाई कर जलदाय विभाग की पाइप लाइन तोड़ दी गई। इससे सड़क पर पानी फैल रहा है। इस कारण कॉलोनी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।