- Hindi News
- बैडमिंटन में अजमेर बीकानेर ने जीता विजेता का खिताब
बैडमिंटन में अजमेर बीकानेर ने जीता विजेता का खिताब
कंपनीबाग के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में हो रही विद्यालयी छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को 17 वर्ष वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में अजमेर टीम ने हनुमानगढ़ की टीम को 2-1 तथा 19 वर्ष में बीकानेर टीम ने जोधपुर टीम को 2-1 से पराजित कर जीत दर्ज कराई।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के 17 वर्ष वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहला एकल मैच अजमेर टीम ने 2-0 से जीता। मगर हनुमानगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने युगल मैच में वापसी करते हुए मैच 2-0 से जीतकर एक-एक की बराबरी कर ली, जिस पर खेले गए तीसरे एकल मुकाबले में एक-एक की बराबरी होने पर तीसरा गेम खेला गया और उसमें अजमेर की खिलाड़ी ने कड़े संघर्ष 2-1 से जीत हासिल कर अपनी टीम को विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी तरह 19 वर्ष वर्ग में पहला एकल मैच बीकानेर की खिलाडी ने 2-0 से जीता, मगर युगल मुकाबले में जोधपुर के खिलाडि़य़ों ने वापसी करते हुए 2-0 से जीत हासिल कर मुकाबला एक-एक की बराबरी पर कर लिया, जिस पर तीसरा एकल गेम खेला गया और बीकानेर की खिलाडी ने 2-0 से बढ़त हासिल कर अपनी टीम को विजेता का खिताब दिलवा दिया। फाइनल मैचों से पूर्व हुए सेमीफाइनल मैचों में 17 वर्ष वर्ग में अजमेर टीम ने एकतरफा मुकाबले में भीलवाड़ा टीम को 2-0 से हनुमानगढ़ टीम ने श्रीगंगानगर टीम को 2-0 से पराजित किया जबकि हार्ड लाईन मुकाबले में गंगानगर की टीम ने संघर्षमय मैच में भीलवाड़ा टीम को 2-1 से पराजित कर इस वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोचक एवं संघर्षमय रहे। पहले सेमीफाइनल में जोधपुर ने कोटा टीम को 2-1 से दूसरे सेमीफाइनल में बीकानेर ने अजमेर टीम को 2-1 से पराजित किया। इस वर्ग की हार्ड लाईन मुकाबले में अजमेर टीम ने कोटा टीम को 2-1 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका जयपुर के संतोष राठौड़, विमला हालौर, टोंक के अनिल गुप्ता, भीलवाड़ा के अखिल धवन एवं अलवर की रेनुका यादव ने निभाई।
कुश्ती में अलवर के सोहेल, हनुमानगढ़ के सुभाष झुंझनूं के अवनीश ने बाजी मारी
लोहागढ़ स्टेडियम के इंडोर कुश्ती हॉल में राजकीय उच्च प्राथमिक मोंटेसरी विद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में रविवार को 35, 41 45 किलोग्राम वजन