पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सुरक्षा में सबकी भागीदारी जरूरी

राष्ट्रीय सुरक्षा में सबकी भागीदारी जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. लेफ्टिनेंटजनरल सुमेर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में जन जन की भागीदारी आवश्यक है, क्योंकि आज देश के पश्चिम और पूर्वोत्तर में स्थित देश-पाकिस्तान और चीन-लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो भारत के हित में नहीं हैं। कश्मीर और अरुणाचल में ये देश निरंतर समस्याएं खड़ी करते रहे हैं।

वे सोमवार को एमएसजे कॉलेज आरडी गर्ल्स कॉलेज में युवा विकास केंद्र फोरम फॉर इंटीग्रेटिड नेशनल सिक्योरिटी फिंस संस्थान की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा विषयक व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन देशों का मुकाबला अकेले सैन्य बल से संभव नहीं है। क्योंकि आज का संकट केवल सामरिक नहीं है, वह आर्थिक और राजनयिक भी है। ऐसी स्थिति में जब तक राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय जन जाग्रत नहीं होगा तब तक इनका मुकाबला नहीं किया जा सकता। एमएसजे कॉलेज में प्राणीशास्त्र विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिन्स का परिचय देते हुए डॉ. देवेन्दा ने कहा कि यह संस्था 2003 से देश के रक्षा-विशेषज्ञों, सेना और पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों, न्यायाधीशों, कानूनविदों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के सहयोग से निरंतर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जन-जागरण का काम कर रही है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि हम जिस लोकतान्त्रिक समय के हिस्से हैं। उसमें देश के प्रत्येक कार्य में जन भागीदारी का अपना महत्व है। युवक कल के नहीं आज के नागरिक हैं। देश के वर्तमान को रचने में इनकी व्यापक भूमिका हैं। कार्यक्रम में उपाचार्य डॉ. शारदा बजाज एवं डॉ. कमलनयन आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. कृष्णचंद्र गोस्वामी ने किया।

भरतपुर. राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत व्याख्यान देते हुए अतिथि।