छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल
माध्यमिकशिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही 59 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को छात्रा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मुकाबले हुए। नवीन सिटी माध्यमिक बालिका विद्यालय के तत्वावधान में कम्पनी बाग के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 19 वर्ष वर्ग में जोधपुर की पलक ने डूंगरपुर की रंजना को, बीकानेर की शिवानी ने बाड़मेर की ममता को, अजमेर की जैसमीन ने भीलवाड़ा की सौम्या को, जोधपुर की आरका ने अजमेर की पलामी को, हनुमानगढ़ की लक्ष्मी ने अजमेर की मान्या को, कोटा की दीपा ने टोंक की अंशु को, जोधपुर की अनुभवी ने भरतपुर की प्रियांशी को बीकानेर की राधिका ने बाड़मेर की पूजा को पराजित कर क्वाटर फाइनल दौर में प्रवेश किया।
इसी तरह 17 वर्ष वर्ग में हनुमानगढ़ की गायत्री ने टोंक की काजमिन को, अजमेर की अलीशा ने उदयपुर की इप्शिता को, भीलवाड़ा की अपूर्वा ने अजमेर की शांभवी को, हनुमानगढ़ की नीलम ने गंगानगर की तान्या को, अलवर की ओजस्वी ने भीलवाड़ा की मंजली को, हनुमानगढ़ की ममता ने गंगानगर की चारू को, जोधपुर की शशि ने अजमेर की सेजल को अजमेर की योगिता ने झुंझुनूं की अर्पणा को पराजित कर क्वाटर फाइनल दौर में प्रवेश किया। आयोजित मैच में निर्णायक की भूमिका संतोष राठौड़, विमला हालौर, अनिल गुप्ता, अखिल धवन एवं रेनुका यादव ने निभाई वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक डॉ. रमेश इंदौलिया ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं के सुबह 8 बजे से क्वाटर, सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
भरतपुर. बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती खिलाड़ी।
कुश्ती प्रतियोगिता का समापन कल
59 वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी छात्र कुश्ती प्रतियोगिता का समापन बुधवार को सुबह 9 बजे लोहागढ़ स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता संयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विजय बंसल होंगे जबकि अध्यक्षता पीएनबी के मंडल प्रमुख डीके गुप्ता करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक रामस्वरूप मीणा, उद्योगपति शंकरलाल मित्तल, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक जीके खन्ना, आरपी विवाल, खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच एवं वीरेंद्र सिंह चौधरी समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।