पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर का दंत स्वांस रोग निदान शिविर आज

भास्कर का दंत स्वांस रोग निदान शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| सामाजिकसरोकार कार्यक्रम के तहत दैनिक भास्कर तथा वर्धमान डेंटल क्लिनिक एंड डेंटल इनप्लांट सेंटर की ओर से मंगलवार सुबह 11 बजे रणजीत नगर कॉलोनी के ब्लॉक के प्लॉट नंबर 120 में स्थित वर्धमान डेंटल क्लिनिक में निशुल्क दंत एवं स्वांस रोग जांच शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में दांतों स्वांस से संबंधित सभी तरह के रोगों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। साथ ही दांत निशुल्क निकाले जाएंगे। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अनिल जैन तथा टीबी स्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष जैन रोगियों की जांच करेंगे। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हरेंद्र सिंह करेंगे।