पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में अव्यवस्थाओं पर जताया रोष

शिविर में अव्यवस्थाओं पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. नगरपालिका की ओर से सिटी विद्यालय के भवन में आयोजित भामाशाह शिविर के दौरान अव्यवस्थाओं पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त कर सुधार की मांग की। शनिवार सुबह सिटी विद्यालय के भवन में वार्ड संख्या तीन के लोगों के लिए भामाशाह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 10 बजे तक भामाशाह पंजीयन कक्ष में मात्र एक ऑपरेटर उपस्थित हुआ। ऐसे में तीन अन्य कम्प्यूटरों के बंद होने पर लोगों ने मौजूद अधिकारियों के समक्ष अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार की मांग की। इस दौरान कांस्टेबलों के समझाइश करने पर कुछ लोगों से आपस में कहासुनी हो गई। बाद में अधिशाषी अधिकारी जयसिंह मीणा बीईईओ मानसिंह यादव ने लोगों को समझाते हुए सोमवार से व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन देकर शिविर को सुचारू रूप से संचालित कराया।

नगर. शिविरमें अधिकारियों से अव्यवस्थाओं की शिकायत करते लोग।