सजाई रंगोली लगाई मेहंदी
नदबई।.अग्रवाल समाजकी महिलाओं द्वारा अग्रसेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में नगर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर महिला मंडल अध्यक्ष इन्द्रा गर्ग की अध्यक्षता में महिलाओं बालिकाओं की रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता महिला बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीनू गर्ग, मंजू सिंघल, नीतू गर्ग, मनीषा अग्रवाल आदि मौजूद थीं।