अजमेर पहुंचे अमेरिकी दूतावास के अधिकारी
अजमेर। अजमेरको स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को लेकर अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि एवं काउंसलर फॉर कॉमर्शियल ऑफिसर डिलन बनर्जी शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर से मुलाकात की। डॉ. भटनागर ने उन्हें अजमेर में तैयार की जा रही योजना एवं शहर के महत्व के बारे में जानकारी दी। दूतावास के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य में पूरा सहयोग किया जाएगा। बनर्जी ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ. भटनागर ने अमेरिकी दूतावास से आए प्रतिनिधि को बताया कि अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक, एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समृद्घ शहर है। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित अजमेर शहर हर दृष्टि से स्मार्ट सिटी बनने के काबिल है।