सारदा घोटाला में...
सारदा घोटाला में...
करोड़ोंरुपए के सारदा चिटफंड घोटाले में अब तक तृणमूल कांग्रेस के चार बड़े नेता सलाखों के पीछे जा चुके हैं। मित्रा से पहले पार्टी के राज्यसभा सदस्य शृंजाय बोस, कुणाल घोष और पार्टी उपाध्यक्ष रजत मजूमदार की गिरफ्तारी हुई है। राज्य के कपड़ा मंत्री श्यामपद मुखर्जी और पार्टी सांसद एस. अधिकारी से भी पूछताछ की जा चुकी है। घोटाले का मुख्य आरोपी और सारदा समूह का मुखिया सुदीप्त सेन पहले ही पकड़ा जा चुका है।
टेटमें 60% अंक...
बैठकके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार अभी केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्ति देगी, जिनके आरटेट में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों का परिणाम तैयार होगा। लेकिन परिणाम केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का घोषित होगा, जिनके आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक हैं। आरटेट में 60 फीसदी से कम अंक प्राप्त अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं होगा। इनके पद रिक्त रखे जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।
मुख्यमंत्रीने भंग...
सरकारने यूडीएच को निर्देश दिए हैं कि आयोग में प्रोबेशन एवं डेपुटेशन पर लगे स्टाफ को सोमवार से मूल विभाग में भेजा जाए और संविदा पर लगे लोगों को हटाया जाए।
4साल में नतीजा सिफर रहा : पिछलेचार साल से आयोग जेडीए के पास नगर नियोजन भवन में चल रहा था और इसके अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस केके भटनागर हैं, जो जेडीसी सहित विभिन्न उच्च पदों पर रह चुके हैं। आयोग को शुरुआत में दो साल संचालन के लिए पांच करोड़ रुपए का फिक्स बजट दिया था, लेकिन आयोग ने तीन बार एक्सटेंशन करा दिया। इस बार आयोग का कार्यकाल मार्च 2015 तक बढ़ाया गया था। इसे शहरों के व्यवस्थित एवं संतुलित विकास के लिए भावी प्लान को लेकर एक्सपर्ट रिपोर्ट सिफारिश देनी थी। आयोग ने छह बैठकें भी कर ली। एक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित कराई, लेकिन उसको फाइनल करने के नाम पर तीन बार आयोग का कार्यकाल सरकार से बढ़वा लिया गया। आयोग अपनी अंतरिम रिपोर्ट को फाइनल नहीं कर पाया। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि यूडीएच और पीडीकोर कंपनी मिलकर अंतरिम रिपोर्ट को फाइनल कर सीएम को सौंपे।