- Hindi News
- श्रीलंका : सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
श्रीलंका : सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
श्रीलंकाई सेना का एक मालवाहक विमान शुक्रवार को राजधानी कोलंबो से कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। विमान में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना है। पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना के अनुसार श्रीलंका की सेना का मालवाहक विमान एंटोनोव एन-32 कोलंबो के उपनगर अथुरुगिरिया के पास खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधा खेत में गिर गया। इस दौरान विमान में आग भी लग गई जिसकी वजह से विमान में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई।