पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगन टॉकीज में सट्टा पकड़ा

जगन टॉकीज में सट्टा पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर|कोतवाली थानापुलिस ने गुरुवार रात जगन टॉकीज में दबिश देकर चल रहे सट्टे के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से नगर परिषद के पार्षद निनुआराम कुशवाह समेत 4 जनों को गिरफ्तार किया है। मौके से 16 हजार 225 रुपए नगद सट्टे से संबंधित उपकरण बरामद किए है। उल्लेखनीय है कि जगन टॉकीज पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल शर्मा का है।

शहर कोतवाल वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक गुरुवार की देर रात उन्हें जगन टॉकीज के अंदर जुआ एवं सट्टे की सूचना मिली थी। सूचना पर वह टाइगर रिजर्व फोर्स भारी संख्या पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। मौके से नगर परिषद के पार्षद निनुआराम कुशवाह, दीपक पुत्र निनुआराम, भरत सिंह पुत्र निनुआराम निवासी भामतीपुरा ज्ञान सिंह पुत्र प्रभुदयाल निवासी मुरैना को गिरफ्तार किया है। 16 हजार 225 रुपए सट्टा राशि, पर्ची, 3 केलकुलेटर, मोबाइल सट्टे से संबंधित उपकरण जब्त किए हैं।

^कोईये ना समझे कि लोहे के गेट या दीवारों के अंदर गैरकानूनी गतिविधियां चलाकर पुलिस से बच निकलेंगे। पुलिस अपराधियों से हर स्थिति में निपटने में सक्षम हैं। जुआ सट्टे के खिलाफ अभियान चला रखा है तथा आगे भी जारी रहेगा।

-राजेशसिंह, एसपी,धौलपुर