- Hindi News
- कठूमर विधायक की रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कठूमर विधायक की रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
नदबई. कठूमरविधायक मंगलराम कोली के जयपुर स्थित इमली फाटक आवास से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के एक आरोपी को नदबई थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। बाद में उसे जयपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कठूमर विधायक मंगलराम कोली के निजी निवास इमली फाटक जयपुर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी ट्रक चालक है। उक्त आरोपी ट्रक चलाकर एनएच 11 से निकल रहा है। इस पर थानाधिकारी अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे तथा नाकाबंदी कराई। डहरा चौकी प्रभारी ने वाहनों की चैकिंग के दौरान रिवाल्वर चोरी करने के आरोपी पप्पू उर्फ विजय सिंह पुत्र प्रभू मीणा निवासी मनोखर खेड़ली जिला अलवर को ट्रक चलाकर ले जाते पकड़ लिया। इसकी सूचना जयपुर ज्योति नगर थानाधिकारी को दी। जयपुर से ज्योति नगर थाना पुलिस डहरा चौकी पहुंची, यहां से आरोपी पप्पू उर्फ विजय सिंह को गिरफ्तार कर ले गई।
नदबई. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।