पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पक्षों में विवाद नगर में बाजार बंद

दो पक्षों में विवाद नगर में बाजार बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. शुक्रवारदेर शाम कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड पर दो पक्षों में बाइक भिड़ने के विवाद को लेकर आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान एक दुकान में रखी खाली शराब की बोतलें फेंकने लाठी-डंडों से मारपीट से भगदड़ मच गई और आसपास की दुकान बंद हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब सवा छह बजे की घटना है। बस स्टैंड के बाहर खड़े एक युवक से बाइक भिड़ गई। जिससे बाइक चालक उक्त युवक के बीच आपस में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोगों के एकत्रित होने पर मामला बढ़ गया।