पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में कहा अपराधियों को पुलिस को सौंपें

बैठक में कहा - अपराधियों को पुलिस को सौंपें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. चिकसानाथाना क्षेत्र के गांव आजाद नगर में एडिशनल एसपी मुख्यालय भवानी शंकर मीणा ने ग्रामीणों की बैठक ली। एडिशन एसपी मीणा ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के लोग गांव के करीब एक दर्जन फरार अपराधियों को पुलिस को सौंप दें। उन्हें आत्मसमर्पण कराएं या फिर पंजाब आदि जगह जहां भी छुपे हैं, वहां की जानकारी दें। उन्होंने कि गांव के लोगों को अपराध की जिंदगी छोड़कर भयमुक्त होकर अच्छी जिंदगी जिएं। इस मौके पर चिकसाना थाना प्रभारी धर्मराज चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद थे।