मतदाता सूचियों का किया प्रकाशन
भरतपुर. भरतपुरपेंशनर्स हितकारी सहकारी समिति लिमिटेड के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी मनोज भारद्वाज एडवोकेट के निर्देशन स्वर्ण जयंती जवाहर नगर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। भारद्वाज ने बताया कि दावे और आपत्तियां दोपहर 1 बजे तक ली गईं। प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन दोपहर 2 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे।