पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने देखी खामियां

कलेक्टर ने देखी खामियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलक्टर रवि जैन ने शुक्रवार को आरबीएम चिकित्सालय एवं केन्द्रीय बस स्टैण्ड क्षेत्रों में साफ सफाई एवं आरयूआईडीपी द्वारा कराए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आरबीएम अस्पताल के रीको रोड स्थित गेट पर अवैध रूप से खुली चाय कैंटीन अन्य दुकानों के दुकानदारों को फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल का लुक तो खराब हो रहा है।उन्होंने अधिकारियों को अवैध दुकानें हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने आरबीएम चिकित्सालय में गंदे पानी की निकासी के नालों का निरीक्षण किया तथा नगर निगम के राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई कराएं। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई ठेकेदार चिकित्सालय के वार्डों के अलावा आस पास के क्षेत्रों में भी साफ सफाई करें। इस कार्य में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए सफाई कर्मियों का भी सहयोग लें।

भरतपुर।जिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिला कलेटर रवि जैन।