पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहागढ़ स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग स्थापित

लोहागढ़ स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे अर्से से बॉक्सिंग रिंग का अभाव झेल रहे खिलाड़ी अब बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास कर सकेंगे।

जिला खेल अधिकारी सत्य प्रकाश लुहाच ने बताया हाल ही में नगर विकास न्यास ने जिला क्रीड़ा परिषद को 2 लाख 82 हजार 500 रुपये लागत की बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध कराई है, बॉक्सिंगग रिंग को लोहागढ़ स्टेडियम स्थित कुश्ती इंडोर हॉल के निकट स्थित भवन में स्थापित कराया गया है। इस संबंध में भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि बॉक्सिंग रिंग में क्षेत्र के खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू करवा दिया गया है। फिलहाल रोजाना शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक खिलाड़ी बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे हैं। करीब आधा दर्जन लड़कियां एवं 20 लड़के शाम को रोजाना बॉक्सिंग अभ्यास करने आते हैं। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग रिंग की स्थापना से अब भरतपुर के खिलाड़ी अच्छा अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भरतपुर का नाम रोशन कर सकेंगे।

भरतपुर. लोहागढ स्टेडियम में स्थापित की गई बाक्सिंग रिंग।