सड़क का किया लोकार्पण
सीकरी. विधायकअनीता सिंह ने कहा कि नगर विधान सभा क्षेत्र का विकास कराना ही उनका लक्ष्य है। विधायक गांव में 60 लाख की लागत से बनी जलालपुर-साहनका सड़क का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांग पर फूटाकी से चमरवाडा पुल तक सड़क स्वीकृत कराई गई है तथा इसके टैंडर हो चुके हैं। इससे पूर्व ग्रामीणों ने खाद की किल्लत, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने तथा पेयजल समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने एसडीएम को भेज कर खाद की कालाबाजारी की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि चंबल परियोजना में नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पानी मिलेगा, जिसका 780 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है तथा सितंबर 2016 तक प्रत्येक गांव में चंबल का पानी पहुंच जाएगा। इसके अलावा 73 नए आरओ प्लांट स्वीकृत कराए गए हैं। कार्यक्रम को सरपंच लक्ष्मण प्रसाद, बनै सिंह सैनी, इंद्रजीत यादव, उत्तम सिंह, बृजेंद्र गुर्जर ने भी संबोधित किया। सहायक अभियंता जेपी शर्मा ने आभार जताया।
सीकरी. सड़क का लोकार्पण करती विधायक अनीतासिंह।