पॉलीथिन की 6 किलो थैलियां जब्त
नदबई. नगरपालिका ने शुक्रवार को अभियान चला कर 6 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त कर दुकानदारों से 2550 रुपए जुर्माना वसूल किया। शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पॉलीथिन थैलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। दल ने दुकानदारों से 6 किलो पॉलीथिन की थैलिया जब्त कर दुकानदारों पर 2,550 रुपए का जुर्माना किया।