नगर में छात्रावास का उद्घाटन
नगर. विधायकअनीता सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में छात्रों का महत्व अधिक होता है। हमें अच्छी शिक्षा लेकर जीवन में माता, पिता गुरू के प्रति सदैव सेवा का भाव रखना चाहिए।
विधायक शुक्रवार को देवनारायण आदर्श बालक छात्रावास के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के लिए आरओ कम्प्यूटर देने एवं सीकरी रोड से छात्रावास तक सीसी सड़क का निर्माण विधायक कोटे से कराने की घोषणा। कार्यक्रम के दौरान विधायक सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव से देवनारायण योजनांतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जे पी शर्मा को छात्रावास का पुन: रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच इंदर यादव, पार्षद प्रेम कपूर, पूर्व सरपंच सुंदर गुर्जर, छात्रावास अधीक्षक सतवीर सिंह, महावीर ऐरन आदि मौजूद थे।