भामाशाह शिविर में ग्रामीणों का हंगामा
नगर. ग्रामपंचायत तरोंडर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पंजीयन को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया गया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत तरोंडर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह शिविर के दौरान कर्मचारियों ने ग्रामीणों से आवेदन पत्र लेकर रख लिए और आवेदनों की पूर्ति के बाद पंजीयन कराने की बात कही।
इसी बीच पहले भामाशाह पंजीयन कराने की बात पर ग्रामीणों में आपस में कहासुनी हो गई और आपस में धक्का मुक्की के बीच हंगामा हो गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने की स्थिति में अधिकारियों को कुछ देर के लिए काम को बंद करना पड़ा, बाद में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझा कर भामाशाह शिविर में कार्य को दोबारा शुरू कराया गया।
^भामाशाहपंजीयन को लेकर ग्रामीणों को कतार में खडे़ होने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आपस में कहासुनी हो गई।
हेमराजपरिडवाल, एसडीएम