ऑक्टेगोनल लाइटों का उद्घाटन
भरतपुर| नगरनिगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी ऑक्टेगोनल पोल विद डिजायनिंग लाइटों का उद्घाटन सोमवार को महापौर सुमन कोली ने किया। उन्होंने बताया कि कुम्हेर गेट से लक्ष्मण मंदिर, लक्ष्मण मंदिर से गंगा मंदिर, अटलबंद तक ऑक्टेगोनल पोल विद डिजाइनिंग लाइटें लगाई गई हैं। अनाह गेट से अटलबंद, अटलबंद से लेकर सिरकी वाले हनुमानजी, बुद्ध की हाट वाले क्षेत्र की लाइटें कनेक्शन के बाद दो अक्टूबर से चालू होंगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीपालसिंह, हंसिका सिंह, मेनका कोली, गौरव सिंह, शैलेष, नंदा, जयसिंह, मीनू आदि उपस्थित थे।