पैंथर भांग मुनक्का के 9 कट्टे मिले
भरतपुर| मथुरागेट थाना पुलिस ने सोमवार रात आरबीएम अस्पताल के पीछे स्थित एसटीसी हाउसिंग बोर्ड रोड पर झाडिय़ों में 9 कट्टों में भरी पैंथर भांग मुनक्का बरामद की है। कट्टे में मिले पैकेटों पर पैंथर भांग मुनक्का स्वास्थ्य वर्धक औषधि लिखा है, जो कि त्रिकाल आयुर्वेदिक लैब कृष्णा नगर डूडोली लखनऊ से बनी हुई है। एसएचओ महावीरसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश, हैड कांस्टेबल मानसिंह, संपतसिंह, शिवलालसिंह कैलाशसिंह को भेजा गया। जहां झाड़ियों के पास 9 कट्टे मिले। इनमें पैंथर भांग मुनक्का के पैकेट भरे हुए थे। इन सभी कट्टों को बरामद कर जांच की जा रही है। इसके बाद ही खुलासा हो सकेगा कि यह नशीला पदार्थ है या नहीं।