पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. रणजीतनगर अग्रवाल सेवा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर अतिथि विधायक विजय बंसल, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, ज्योतिस्वरूप अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विधायक बंसल ने कहा कि समाज की एकता की जरूरी है एवं समाज द्वारा ज्यादा से ज्यादा गरीब असहाय लोगों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में एक ही वैश्य प्रत्याशी एक वार्ड से खड़ा करें एवं समाज के पार्षदों की संख्या दो से बढ़ाकर 20 करने का प्रयास करें।

बंसल ने कहा कि शहर में पानी, बिजली, सड़क आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे शहर वासियों को परेशानी कम होगी। वक्ताओं ने समाज में जागृति लाने के लिए प्रत्येक वार्ड में जाकर सर्वे कर नगर निगम के चुनावों में ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी का चयन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा 10 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिटोरियस विद्यार्थियों को स्मृति पुरस्कार प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार अग्रवाल, कैलाश, सुभाष, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता, रजनी अग्रवाल, सतीशचंद गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, नरेश गोयल, अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे।