- Hindi News
- राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से भरतपुर के ड्राइवर की मौत
राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से भरतपुर के ड्राइवर की मौत
यहांमहवा रोड के रेलवे फाटक पर राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से भरतपुर निवासी एक ड्राइवर की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसे परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी के प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि भरतपुर के गणेशनगर का ट्रोला चालक राजेश गुर्जर (28) पुत्र शिवचरण गुर्जर अपने ट्रोला में रामगंजमंडी मार्बल भरकर लाया था।
वह ट्रोला को रेलवे फाटक के बाहर खडाकर अपने परिजन की बाइक से शहर की तरफ ढाबे से खाना खाकर रहा था, तभी परिजन ने बाइक को बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकाल लिया और फाटक के दूसरी ओर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान राजेश गुर्जर ने भी बंद फाटक के नीचे से निकल ट्रेक पार करने की कोशिश की, तभी वह अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में गया। इससे राजेश के चिथड़े उड़ गए। राजधानी ट्रेन के चालक ने बाकाटाकी से स्टेशन मास्टर रामकेश मीणा को सूचना दी। इस पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को राजकीय अस्पताल पहुंचवाया।