शिक्षक संघ जारी रखेगा आंदोलन
भरतपुर. लोहागढ़शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई बैठक में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीएस शिक्षा मंत्रियों के बयान के विरोध में आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संयोजक बलवीरसिंह ने बताया कि आचार संहिता के कारण 17 सितंबर को प्रस्तावित रैली स्थगित कर दी गई। फिलहाल नगर निकाय के चुनाव की मतदाता सूची को लेकर शिक्षक व्यस्त है। शिक्षक संगठन कोई सरकारी काम ठप नहीं कर सकते हैं। ऐसे में रैली की आगामी तारीख तय करने के लिए बुधवार को फिर से बैठक बुलाई जाएगी। बयान के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तब तक शिक्षक संगठन चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में मदनमोहन शर्मा, श्यामसिंह जघीना, टीकेंद्रस्वरूप वशिष्ठ, अशोक पाराशर, यादरामसिंह, योगेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, नरेंद्र लवानिया आदि उपस्थित थे।
भरतपुर. नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक।