निगम चलाएगा स्वच्छ भारत अभियान
भरतपुर. नगरनिगम की ओर से 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। सीईओ शुचि त्यागी ने बताया कि अपने मकान दुकानों के आगे पड़े हुए बिल्डिंग मैटेरियल के मलबे को अपने स्तर से हटा लें। अन्यथा निगम की ओर से कार्रवाई कर हटाया जाएगा। इसके अलावा सभी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने कचरा पात्र रखें और उक्त कचरे को निगम की ओर से निर्धारित स्थान पर ही डालें।