पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष ...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>पेज एक का शेष ...

वकीलों ने ही...

सेशनकोर्ट में भी वकीलों ने बिना जनरल हाउस बुलाए हड़ताल स्थगित करने के तरीके पर विरोध जताते हुए आमसभा की। बार ऑफिस में घुस पदाधिकारियों की नेम प्लेट तोड़ दी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश कुम्भज ऑफिस में बैठे रहे।

शादीहो गई, पर न...

रोइजऔर लीजा की समस्या यह है कि दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों को नागरिकता नहीं देते। दोनों एक-दूसरे के ससुराल टूरिस्ट वीजा पर ही जा सकते हैं। भारत में चीनी को 30 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलता है। चीन में भारतीय को 60 दिन का। लिहाजा दोनों ही जगह लंबे समय तक साथ नहीं रह सकते। दंपती का कहना है कि दोनों देश नागरिकता देते भी हैं तो प्रक्रिया काफी लंबी और निराश करने वाली है। दोनों मोदी-जिनपिंग से मिलकर अपनी समस्या भी उन्हें बताना चाहते हैं।

होटलमें मिले, फिर हम राही बने : अहमदाबादके रोइज होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं। कनाडा के फाइव स्टार होटल डेल्टा की चीन स्थित इकाई में शेफ थे। इसी दौरान वहां बतौर मैनेजर काम करने वाली लीजा से मुलाकात हुई। दो साल पहले परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने विवाह कर लिया। अभी कनाडा में साथ-साथ रहते हैं। फिलहाल दोनों अहमदाबाद में हैं। लीजा टूरिस्ट वीजा पर ससुराल आई हैं।

नवंबरसे पहले...

यदियह आर्डर पहले दिया जाता तो माल की पूर्ति हो सकती थी। अब सरकार और चिकित्सा विभाग के पास अन्य प्रदेशों से ही इंजेक्शन खरीद का विकल्प बचा है। लेकिन अन्य प्रदेशों में भी सरकार बहुत अधिक इंजेक्शन की डिमांड नहीं रखती सो वहां से भी पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन मिल पाना काफी मुश्किल होगा।

पहलेदेना था आर्डर चिकित्सा विभाग को : बारिशके सीजन में सर्पदंश के अधिक केस होते हैं। ऐसे में विभाग को पहले ही आर्डर करने थे। अब जबकि कंपनी 75 दिन में माल देती है तो विभाग को जून या जुलाई माह में ही आर्डर देना था।

एनएच8 में देरी पर...

गडकरीने स्वीकारा कि यह प्रोजेक्ट एक काले धब्बे की तरह है। सांसद जब भी इस पर सवाल पूछते हैं तो मुझे मुंह छुपाना पड़ता है। देर बहुत हो चुकी है लेकिन, मैं खुद इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। बैंकों से पैसे लेकर ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं और काम कराया जा रहा है।