पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्ड स्टोरों में गुड़ का स्टॉक डेढ़ लाख कट्‌टे कम

कोल्ड स्टोरों में गुड़ का स्टॉक डेढ़ लाख कट्‌टे कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| मुजफ्फरनगरमंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में नया गुड़ अक्टूबर के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। इस बीच मुजफ्फरनगर के कोल्ड स्टोरों में गुड़ का स्टॉक 3 लाख 20 हजार कट्‌टे रह गया है, जो कि गत वर्ष के मुकाबले करीब डेढ़ लाख कट्टे कम है। इसे देखते हुए स्थानीय सूरजपोल मंडी में सोमवार को ढ़ैया गुड़ 100 से 150 रुपए महंगा हो गया। इसके भाव 3275 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे। चौतरफा डिमांड से पतासी एवं खुरपा गुड़ के भाव भी तेज बोले गए। दूसरी ओर मिलों की बिकवाली से हाजिर चीनी 10 रुपए और नीचे आकर 3230 से 3420 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड पर थमी। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे :- चीनी 3230 से 3420 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 3275 से 3350, खुरपा 3100 से 3200, पतासी 3350 से 3400, चाकू 3100 से 3150, रसकट 2700 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। देशी घी : कृष्णा 4950, महान 4095, श्री सरस 4740, भगवती 5560, झंडेवाला नमन 4920, बिलौना 4760, डेयरी फ्रैश 4760, वंडर 4750, कान्हा 4750, श्रीरस 4665, मोहक 4895, केशव 4780, सरस 5500 रुपए। प्रति 15 किलो टैक्स पेड।