पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अक्टूबर से हड़ताल पर जाएंगे सफाई कर्मचारी

दो अक्टूबर से हड़ताल पर जाएंगे सफाई कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकबार फिर सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों के विरोध स्वर मुखर हो गए हैं। दो अगर मांगे नहीं मानी गई तो दो अक्टूबर से झाडू बंद आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश समिति की ओर से पिछले दिनों राज्य सरकार को मांग पत्र से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी इस मांग पत्र पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। एक अक्टूबर तक अगर सरकार ने इन मांगों पर कोई निर्णय नहीं किया तो गांधी जयंती पर गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में अनुसूचित जाति के निर्धारित आरक्षण में से वाल्मीकि समाज को 50 प्रतिशत आरक्षण, सफाई कार्य की ठेका प्रथा समाप्त कर पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप मॉडल योजना, सभी निकायों में स्टाफिंग पैटर्न के अनुरुप सफाई कर्मचारियों को नियुक्तियां देने, मृतक आश्रितों की अनुकंपात्मक नियुक्तियों में नियमावली 1996 की पाबंदियों से मुक्त रखने, आवासीय भूखंड एवं नहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत कृषि भूमि उपलब्ध कराने, वाल्मीकि समाज के 10 वीं उससे अधिक शिक्षित बेरोजगारों को पात्रता के आधार पर रोजगार देने, पदरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में अनिल लाहौरा, अशोक पठानिया, राजेश कुक्कू, मिश्रीलाल जादों, पूर्व पार्षद चरणदास, बंटी, मुकेश मौर्य, महेश रसलील, श्यामसुंदर सरवान, संतोष कुमार आदि शामिल थे।

भरतपुर. कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन देने पहुंचे सफाईकर्मी।