पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत सप्ताह की समीक्षा बैठक आयाेजित

स्वच्छ भारत सप्ताह की समीक्षा बैठक आयाेजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा ने आगामी 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले में आयोजित होने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से प्रभावी व्यूूह रचना तैयार करें और सुनिश्चित करें कि वास्तविक अर्थों में नगरीय क्षेत्रों में समुचित कार्य हो।

जिला कलक्टर सोमवार को स्वच्छ भारत सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुये संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर तक नगरीय क्षेत्रों में स्थल चिन्हित कर भवन निर्माण मलबे को चिन्हित स्थल पर संबंधित भवन मालिक को डलवाने के लिये पाबन्द करें और यदि वे ऐसा नहीं करें तो नगरीय निकाय कार्य कर उसका खर्चा हर्जा मालिक से वसूलें। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन उठवाकर सही स्थल पर उसका निस्तारण करायें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर दुकान में कचरा पात्र हो और कचरा निर्धारित स्थल पर लगे निगम के कचरा पात्रों में ही डाला जाये। उन्होंने सफाई कर्मियों से कचरा जलायें नहीं अपितु उसका सही निस्तारण करने संबंधी संकल्प पत्रा भरवायें तथा इसके बावजूद कचरा जलाने वाले सफाई कर्मियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर नेे टूटे गन्दे कचरा पात्र बदलने ,उद्यानों की आवश्यक सफाई रख-रखाव करने, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक शौचालयों मूत्रालयों के साथ ही शहरी क्षेत्रा के पोखर ,तालाब नाले-नालियों ,चिकित्सा शिक्षण संस्थानों एवं राजकीय कार्यालयों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाने ,व्यस्त बाजारों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था करने ,जिन नालों पर फैरोकवर नहीं हैं लगवाने के निर्देश देते हुये कहा कि अभियान के दौरान ही नहीं अपितु स्वच्छता साफ सफाई के महत्व के प्रति नियमित आमजन में जागरूकता लाने के प्रभावी प्रयास करें।

भरतपुर. बैठक में उपस्थित जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी।