- Hindi News
- जन संघर्ष मंच ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना
जन संघर्ष मंच ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना
भरतपुर. जनसंघर्ष मंच की ओर से सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। धरने पर वक्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर प्रशासन पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए कामरेड सोहनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक सोची समझी चाल के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना आदि गरीब जनता को मिलने वाली सहूलियतों को अघोषित रूप से रोक दिया है। पार्षद नत्थीलाल शर्मा ने कहा कि शहर की आबादी के मुताबिक सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हो, नई मंडी स्थित गाडिया लुहारों की आवासीय कॉलोनी को रास्ता, नाली, पीने का पानी, सफाई एवं श्मशान की दुर्गंध से बचाव, शहर से मच्छरों का खात्मा, गरीबों को बीपीएल आदि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। धरने पर राधेश्याम वर्मा, रामकुमार, प्रहलाद प्रेमी, गिरधारीसिंह कुंतल, सुभाष जैन, भगवतीप्रसाद शर्मा, यूसी कुलश्रेष्ठ, विमल जैन, परभाती, आनंदनगर, गजराजसिंह नेताजी, सोरनसिंह पहलवान, रामनाथ खंडेलवाल, रामेश्वर, पवन, वर्षादेवी, सोनदेई, जमुना आदि बैठे।
भरतपुर। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते जन संघर्ष मंच के कार्यकतार्ता।