- Hindi News
- सतर्कता दल पर हमले का इंजीनियर्स ने किया विरोध
सतर्कता दल पर हमले का इंजीनियर्स ने किया विरोध
भरतपुर. इंजीनियर्सएसोसिएशन के संयोजक एईएन एसके बंसल ने रविवार को गांव सोनोठी में सतर्कता दल पर हमला करने आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। इसके विरोध में मंगलवार को दोपहर दो बजे मोतीझील पावर हाउस के रेस्ट हाउस में इंजीनियर्स की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बंसल ने बताया कि बिजली चोरी और छीजत के कारण निगम करीब 55 हजार करोड़ के घाटे में है। जिले में 30 से 50 फीसदी बिजली चोरी होती है। हर महीने करीब 240 लाख यूनिट बिजली चोरी हो रही है।
यहांहोती है खुलेआम बिजली चोरी
जिलामुख्यालय पर शहर के कुम्हेर गेट, सुपर बाजार मथुरा गेट, अनाह गेट, गुलाल कुंड, रणजीत नगर आदि विभिन्न हरिजन बस्तियों, विभिन्न कच्ची बस्तियों सहित शहर के बड़े मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बेखौफ होकर दिन दहाड़े विद्युत निगम की एलटी लाइन पर जंफर डालकर बिजली चोरी करते देखे जा सकते हैं।